फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: लिवरपूल के स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह को मिला फुटबॉल राइटर्स एसोसिएशन पुरस्कार, महिलाओं में सैम कैर को अवॉर्ड

Fri, 29 Apr 2022 09:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

शुक्रवार को द फुटबॉल राइटर्स एसोसिएशन ने पुरस्कारों की घोषणा करते हुए बताया कि सालाह ने मैनचेस्टर सिटी के केविन डि ब्रुइन और वेस्ट हैम के मिडफिल्डर डेक्लेन राइस से आगे 48 प्रतिशत वोट हासिल किए।
विज्ञापन
मोहम्मद सालाह, सैम कैर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिवरपूल के फॉरवर्ड मोहम्मद सालाह को दूसरी बार इंग्लैंड में फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया। वहीं चेल्सी की स्ट्राइकर सैम कैर ने महिला पुरस्कार जीता। शुक्रवार को द फुटबॉल राइटर्स एसोसिएशन ने पुरस्कारों की घोषणा करते हुए बताया कि सालाह ने मैनचेस्टर सिटी के केविन डि ब्रुइन और वेस्ट हैम के मिडफिल्डर डेक्लेन राइस से आगे 48 प्रतिशत वोट हासिल किए।
विज्ञापन


मिस्त्र के स्टार खिलाड़ी ने 2018 में भी यह पुरस्कार जीता था। इस सत्र वह अभी तक 30 गोल कर चुके हैं जबकि 14 गोल करने में सहायता की है। प्रीमियर लीग खिताबी दौड़ में लिवरपूल अभी तक मैनचेस्टर सिटी से एक अंक पीछे है। लिवरपूल के 9 खिलाड़ियों को नामांकन प्राप्त हुआ, जबकि सिटी के छह खिलाड़ी थे।

वहीं महिला पुरस्कारों में आर्सेनल की स्ट्राइकर विवियन मेडेमा और मैनचेस्टर सिटी की फॉरवर्ड लारेन हेम्प से आगे कैर ने 40 प्रतिशत वोट हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी ने महिला सुपर लीग में पहले स्थान पर रहने वाले चेल्सी के लिए 18 गोल किए, जबकि कुल 28 गोल करके पहले स्थान पर रहीं। इन खिलाड़ियों को पुरस्कार अगले हफ्ते बृहस्पतिवार को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें