मर्सिडीज के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने अपने टीम के साथी वल्टेरी बोटास को पछाड़कर लगातार तीसरी बार स्पेनिश ग्रां प्रि फॉर्मूला वन रेस जीत ली।
पांच बार के विश्व चैंपियन हैमिल्टन ने 1:35:50.443 सेकंड के समय के साथ रेस जीती। इसके साथ ही उन्होंने ड्राइवर्स अंकतालिका में सात अंकों की बढ़त बना ली है।
हैमिल्टन की यह इस सत्र की पांच रेस में तीसरी, जबकि कुल 77वीं जीत है। उनके 112 अंक हो गए हैं।
बोटास (105) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे रेड बुल के मैक्स वर्स्टापेन (66) तीसरे नंबर पर हैं। फेरारी के सबेस्टियन वीटल चौथे और चार्ल्स एल पांचवें स्थान पर रहे।