फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

F1 रेस: लुईस हैमिल्टन ने रिकॉर्ड सातवीं बार ब्रिटिश ग्रां प्री का खिताब जीता

Mon, 03 Aug 2020 07:08 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

wins record seventh
विज्ञापन
लुईस हैमिल्टिन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिरी लैप में टायर पंक्चर होने के बावजूद लुइस हैमिल्टन ने ब्रिटिश ग्रां प्री को अपने नाम कर फॉर्मूला वन करियर की 87वीं जीत हासिल की। वह महान माइकल शूमाकर के रेकॉर्ड से चार खिताब दूर हैं। ब्रिटेन के इस चालक ने घरेलू सिल्वरस्टोन ट्रैक पर रिकॉर्ड सातवीं जीत दर्ज की। उन्होंने दूसरे स्थान पर रहे रेड बुल के मैक्स वेर्सटाप्पेन से छह सेकंड कम समय लिया।

विज्ञापन


आखिरी क्षणों में हैमिल्टन की टीम मर्सीडीज के साथ वाल्टेरी बोटास दूसरे नंबर पर चल रहे थे, लेकिन जब तीन लैप बाकी थाे तब उनका टायर पंक्चर हो गया और वेर्सटाप्पेन को आगे निकलने का मौका मिल गया। फरारी के चार्ल्स लेक्लर्क तीसरे स्थान पर रहे जबकि बोटास 11वें स्थान पर खिसक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें