हैरी बोन कैंसर इविंग सरकोमा से ग्रसित हैं। उसने तोहफा मिलने के बाद इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा,‘हैलो, लुईस हैमिल्टन। स्पेन में रेस जीतने के लिए बधाई और गिफ्ट के लिए धन्यवाद। हैरी की तरफ से बहुत सारा प्यार और अलविदा।’हैरी की मां चार्लन ने कहा कि ‘गिफ्ट से उसके चेहरे पर मुस्कान आई। उसके पास जीवन में खुश होने का बहुत कम समय है। गिफ्ट में हैमिल्टन का साइन किया हुआ फोटोग्राफ और मर्सिडीज की टोपी भी है। हैरी इसका लुत्फ उठा रहा है।’
हैमिल्टन ने लिखा ‘हैरी तुम्हें नहीं मालूम कि यह संदेश मेरे लिए कितना मायने रखता है। इसके लिए धन्यवाद। तुम मेरे लिए प्रेरणा हो। मैं हमेशा तुम्हारा नाम ऊंचा करने की कोशिश कंरूगा। तुम बहुत बहादुर लड़के हो। काश मैं तुम्हारी तरह मजबूत होता। मैं चाहता हूं कि दुनिया देखे कि तुम कितने मजबूत हो। सबसे मैं गुजारिश करता हूं कि तुम्हें शुभमकाननाएं भेजें और तुम्हारे लिए दुआ करें। तुम्हें अपना प्यार भेजता हूं। भगवान भला करे।’