फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज अमेरिकी गोल्फर सैंडर्स नहीं रहे, 86 साल में हुआ निधन

Tue, 14 Apr 2020 05:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डग सैंडर्स - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिका के पूर्व दिग्गज पेशेवेर गोल्फर डग सैंडर्स ने रविवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 86 साल के थे। पीजीए टूर पर सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक रहे सैंडर्स ने 1956 में कनाडा ओपन सहित अपने करिअर में 20 खिताब जीते।

विज्ञापन


सैंडर्स गोल्फ जगत में ‘पीकॉक ऑफ द फेयरवेज’ के नाम से मशहूर थे। सैंडर्स मेजर चैंपियनशिप में चार बार उप विजेता रहे जिसमें 1970 की ब्रिटिश ओपन चैंपियनशिप भी शामिल है जहां वह काफी करीब से खिताब से चूक गए थे। उन्होंने इसके अलावा सीनियर चैंपियंस टूर पर भी 218 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपने खुद के टूर्नामेंट डग सैंडर्स सेलिब्रिटी क्लासिक की भी मेजबानी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें