एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में युनाइटेड वल्र्ड रेसलिंग और प्रसारण कंपनी केलिए कुत्ते मुसीबत बन गए। कुत्तों ने मैट के सामने लगे कैमरे की तार को नोच डाला। यही नहीं एक मैट पर लगे कैमरों को कुत्तों ने बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। आज सुबह मुकाबले शुरू होने से पहले ही कुत्तों की इस हरकत को पकड़ लिया गया। इसकी शिकायत भी की गई और मामले को सुलझा लिया गया।