फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजिजू का कॉरपोरेट और पीएसयू से आग्रह, भारत को खेल महाशक्ति बनाने में करें योगदान

Fri, 08 Jan 2021 09:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
खेल मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : social media
विज्ञापन

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए कॉरपोरेट जगत और शीर्ष सार्वजनिक उपक्रमों से राष्ट्रीय खेल विकास कोष में योगदान देने का आग्रह किया। रिजिजू ने उम्मीद जताई के कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कॉरपोरेट जगत और पीएसयू भारत को खेल महाशक्ति बनाने के सफर में साथी बनेंगे।

विज्ञापन


इस पहल के तहत भारतीय स्टेट बैंक ने शुक्रवार को कोष में पांच करोड़ रूपये का योगदान दिया। यह टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत एलीट खिलाड़ियों की जरूरतों को पूरा करने के काम आएगा।इसमें कॉरपोरेट, पीएसयू और व्यक्तिगत स्तर पर दिए गए योगदान के बराबर भारत सरकार भी योगदान देगी। इस धनराशि का प्रयोग खेलों के विकास के लिए किया जाएगा।

बता दें कि रिजिजू इन दिनों भारत में खेल के विकास और को लेकर सतत प्रयासरत हैं। इसके साथ ही वह खिलाड़ियों को खेल में दिलचस्पी दिखाने के लिए हमेशा उत्साहित करते रहते हैं। खेल और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए रिजिजू अपना पूरा भरसक प्रयास करते हैं। कल ही यानी गुरुवार को उन्होंने खिलाड़ियों के रेल किराए में बंद कर दी गई छूट को बहाल करने के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा।
विज्ञापन


रिजिजू ने कहा कि खेलों और खिलाडियों के हित में राष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए खिलाड़ियों को दी जाने वाली रेल किराए में छूट बहाल कर दी जानी चाहिए। यही नहीं खेल मंत्री ने खिलाडियो को नहीं दी गई पुरस्कार राशि को भी जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें