रिजिजू ने कहा, 'हम राजनयिक जरिए से यह मसला उठाएंगे लेकिन चूंकि यह खेल का मामला है तो हम चाहेंगे कि राष्ट्रमंडल खेल कार्यकारी समिति हमारा पक्ष सुने वरना हमें विरोध दर्ज करना होगा। आईओए इस बारे में मुझसे फिर मिलेगा।'
वाडा द्वारा एनडीटीएल की मान्यता छह महीने के लिए निलंबित किए जाने के बारे में उन्होंने कहा, 'वाडा का यह फैसला सही नहीं था। एनडीटीएल का चेयरमैन होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है। मुझे बताया गया था कि कुछ मसले हैं लेकिन सुलझ गए हैं। जब मसले हल हो गए तो हमें निलंबित कर दिया गया। हम इसके खिलाफ अपील करेंगे।' उन्होंने कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज पर सुविधाएं बेहतर करने और निशानेबाजों की हरसंभव मदद करने का वादा भी किया।