फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल का शुभारंभ 22 फरवरी से भुवनेश्वर में

Mon, 06 Jan 2020 11:09 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पहले खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल 22 फरवरी से एक मार्च के बीच आयोजित किए जाएंगे। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को यह घोषणा की।

विज्ञापन


इन खेलों का आयोजन कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलोजी यूनिवर्सिटी में किया जाएगा जिसमें देश भर के 100 विश्वविद्यालयों के 4000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। कुल 17 खेलों को विश्वविद्यालय खेलों में शामिल किया है। इनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, तलवारबाजी, जूडो, तैराकी, भारोत्तोलन, कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस, टेनिस, वॉलीबॉल, रग्बी और कबड्डी शामिल हैं।
विज्ञापन


पटनायक ने केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू की उपस्थिति में कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि पहले खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल भुवनेश्वर में आयोजित किए जाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि इन खेलों के दौरान सच्ची खेल भावना दिखाई जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें