फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रन ने हास्टिंग्स अंतरराष्ट्रीय शतरंज का खिताब जीता

Mon, 06 Jan 2020 11:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Chess
विज्ञापन

भारत के पी मंगेश चंद्रन ने इंग्लैंड के हास्टिंग्स में नौ दौर में अजेय रहते हुए प्रतिष्ठित 95वें हास्टिंग्स अंतरराष्ट्रीय शतरंज कांग्रेस का खिताब जीत लिया। ग्रैंडमास्टर चंद्रन ने अंतिम दौर में हमवतन ग्रैंडमास्टर जीए स्टेनी के साथ 33 चाल में ड्रा खेलते हुए संभावित नौ में से 7.5 अक जुटाकर ट्रॉफी जीती।

विज्ञापन


चंद्रन ने आठवें दौर में हमवतन ग्रैंडमास्टर दीप सेनगुप्ता को हराया था। स्टेनी 6.5 अंक के साथ छठे स्थान पर रहे जबकि भारत की महिला ग्रैंडमास्टर आर वैशाली छह अंकों के साथ 10वें स्थान पर रही। दो अन्य भारतीयों दीप सेनगुप्ता और स्वयम्स मिश्रा ने समान छह अंक के साथ क्रमश:13वां और 14वां स्थान हासिल किया। फ्रांस के रोमेन एडवर्ड सात अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें