फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुवाहाटी में तीसरे खेलो इंडिया खेलों का रंगारंग आगाज

Sat, 11 Jan 2020 07:53 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
खेलो इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को रंगारंग समारोह में तीसरे खेलो इंडिया खेलों की शुरुआत की। समारोह में असम की सांस्कृतिक विविधता और देश की एकता का प्रदर्शित किया गया। 13 दिन चलने वाले इन खेलों में 6800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन


इंदिरा गांधी स्टेडियम में 25 हजार दर्शकों के अलावा टेलीविजन पर लाखों दर्शकों ने इस समारोह का लुत्फ उठाया जिसमें ‘एक भारत’ की भावना को दिखाया गया था। एकता की अद्भुत मिसाल पेश करते समारोह में पूर्वोत्तर के सातों राज्यों के खिलाड़ी मशाल रिले के आखिर में साथ में दिखे। स्टार धाविका हिमा दास ने खेलों का अग्निकुंड प्रज्ज्वलित किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें