फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूवा खेलों में महाराष्ट्र और हरियाणा में होगा कड़ा मुकाबला

Thu, 09 Jan 2020 07:50 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
खेलो इंडिया - फोटो : social media
विज्ञापन

मौजूदा चैंपियन महाराष्ट्र और उप विजेता हरियाणा के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाले तीसरे खेलों इंडिया युवा खेलों में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। महाराष्ट्र ने पिछली बार कुल 228 पदक जीते थे और उसने इस बार 579 खिलाड़ियों का मजबूत दल उतारा है। इस बार भी उसे अपने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक पदक जीतने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


उन्हें हालांकि हरियाणा से सतर्क रहना होगा जिसने इस बार 682 खिलाड़ियों का दल भेजा है और वह महाराष्ट्र तथा 34 अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है। दिल्ली इससे पहले पिछले दोनों खेलों में तीसरे स्थान पर रहा था और वह भी तालिका में आगे बढ़ने की कोशिश करेगा।

इस बार 20 खेलों में 6500 से भी अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खेलों में साइकिलिंग और लॉन बाल्स को भी पहली बार शामिल किया है। भारत में पहली किसी खेल प्रतियोगिता में इतने अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पिछली बार पुणे में 5925 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें