फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः किसान की बेटी अक्षता ने जीता स्वर्ण, हरियाणा बना हॉकी का सरताज 

Tue, 15 Jan 2019 03:08 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
khelo india
विज्ञापन

कर्नाटक की भारोत्तोलक अक्षता कमाती (71 किग्रा, अंडर-21 वर्ग) ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। किसान की बेटी कमाती ने स्नैच में 73 किलो वजन उठाया और दो बार 76 किलो उठाने में नाकाम रही। उनकी प्रतिद्वंद्वी लावण्या राय (79) और अरुणाचल प्रदेश की पीएच रोशनी ने 77 किलो वजन उठाकर बढ़त बना ली।

विज्ञापन


इसके बाद क्लीन एंड जर्क में कमाती ने 100 किलो और 103 किलो वजन उठाया लेकिन अगले दो प्रयास में 107 किलो नहीं उठा सकी। कमाती कुल 176 किलो वजन उठाकर चैंपियन बनीं। राय (174 किलो)दूसरे और रोशनी तीसरे स्थान पर रही।

पंजाब को हराकर हरियाणा बना हॉकी का सरताज 
हरियाणा ने पंजाब को 1-0 से मात देकर लड़कों की हॉकी स्पर्धा का अंडर-17 वर्ग का खिताब जीत लिया। विजेता टीम के लिए एकमात्र गोल खेल के 40वें मिनट में साहिल शर्मा ने दागा। ओडिशा ने पेनाल्टी शूटआउट में उत्तर प्रदेश को 3-2 से मात देकर कांस्य पदक जीता। निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं दाग सकी।   
विज्ञापन


चंडीगढ़ के जुड़वा सिद्धू बंधू गोल्डन डबल से चूके 
चंडीगढ़ जुड़वा सिद्धू बंधू उदयवीर और विजयवीर मामूली अंतर से निशानेबाजी में दांव पर लगे दोनों स्वर्ण पदक नहीं जीत सके। दस मीटर एयर राइफल की अंडर-21 स्पर्धा में जूनियर विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता पंजाब के अर्जन चीमा सिंह (241.2) ने विजयवीर (240.9) को 0.2 के अंतर से मात देकर स्वर्ण पदक जीता।

कांस्य हरियाणा के सर्वजोत सिंह (218.6) के खाते में गया। इसी स्पर्धा के अंडर-17 वर्ग में उदयवीर  (241.1) पंजाब के राजकंवर सिंह (238.8) को हराकर चैंपियन बने। कांस्य पदक आंध्र प्रदेश के मुकेश ने जीता। विजयवीर ने पिछले साल जूनियर विश्व चैंपियनशिप में 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता था।

भारोत्तोलन में दर्शनी और रूद्र ने बिखेरी चमक

तमिलनाडु की टी. दर्शनी और एस. रुद्र मायन ने प्रभावशाली प्रदर्शन करके सोमवार को यहां खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। भारोत्तोलन में मेजबान महाराष्ट्र कुल 13 पदकों के साथ अभी भी शीर्ष पर कायम है। उसने अब तक सात स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं। 

पंजाब 4 स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर है। तमिलनाडु, मणिपुर, आंध्र प्रदेश और मिजोरम तीन-तीन स्वर्ण जीते हैं। महाराष्ट्र की वैष्णवी पवार ने लड़कियों की अंडर-17 वर्ग के 81 किग्रा भारवर्ग में कुल 114 किलोग्राम का भार उठाकर सोने का तमगा जीता। उन्होंने स्नैच में 54 और क्लीन एवं जर्क में 60 किग्रा भार उठाया। दर्शनी ने लड़कियों की अंडर-21 वर्ग के 81 किग्रा भारवर्ग में कुल 192 किलोग्राम का भार उठाकर स्वर्ण अपने नाम किया। 

उन्होंने स्नैच में 85 और क्लीन एवं जर्क में 107 किग्रा वजन उठाया। दर्शनी ने कुल भार वर्ग, स्नैच और क्लीन एवं जर्क में भी अपना रेकॉर्ड तोड़ा। तमिलनाडु के एस रुद्र मयान ने लड़कों के अंडर-17 वर्ग के 102 किग्रा से अधिक भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कुल भार वर्ग, स्नैच और क्लीन एवं जर्क में खुद के रिकॉर्ड तोड़े। 

रुद्र ने कुल 269 (स्नैच में 118 और क्लीन एवं जर्क में 151) किग्रा भारवर्ग उठाया। लड़कों के अंडर-17 वर्ग के 102 किग्रा भारवर्ग में उत्तर प्रदेश को स्वर्ण और रजत हासिल किया। उत्तर प्रदेश के लिए पुष्पेंद्र सिंह चौधरी ने कुल 254 (स्नैच में 114 और क्लीन एवं जर्क में 140) किग्रा भारवर्ग के साथ स्वर्ण जबकि अविनाश यादव ने 234 (स्नैच में 109 और क्लीन एवं जर्क में 125) किग्रा भारवर्ग के साथ रजत पदक अपने नाम किया। 

पुरुषों के अंडर-21 वर्ग के 102 किग्रा भारवर्ग में आंध्र प्रदेश के बीएसडी विष्णु वर्धन ने 279 (स्नैच में 121 और क्लीन एवं जर्क में 158) भारवर्ग के साथ सोना जीता। लड़कियों की अंडर-17 वर्ग के 81 किग्रा से अधिक भारवर्ग में हरियाणा की मुस्कान सिंह 135 (स्नैच में 60 और क्लीन एवं जर्क में 75) किग्रा भारवर्ग के साथ स्वर्ण जीतने में सफल रहीं।

लिखित ने तैराकी में कर्नाटक के लिए जीते 3 गोल्ड

कर्नाटक के एसपी लिखित ने सोमवार को तीन गोल्ड मेडल जीतकर तैराकी में अपने राज्य का दबदबा कायम किया। इन खेलों के छठे दिन कर्नाटक ने तैराकी में दांव पर लगे 15 गोल्ड मेडलों में से छह गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

इन छह गोल्ड में से तीन गोल्ड एसपी लिखित के नाम रहा। उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर बैकस्ट्रोक के अलावा चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में भी सोना हासिल किया। लिखित इन खेलों में अब तक कुल पांच गोल्ड मेडल जीत चुके है। सोमवार को तैराकी में महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने दो-दो जबकि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, केरल और उत्तर प्रदेश ने एक-एक गोल्ड जीता। 

महाराष्ट्र के लिए केनिशा गुप्ता ने 50 मीटरफ्रीस्टाइल और अपेक्षा फर्नांडीज ने 200 मीटर बटरफ्लाई में गोल्ड जीते। केनिशा का यह तीसरा व्यक्तिगत और अपेक्षा का दूसरा मेडल है। मेडलों के मामले में सोमवार को कर्नाटक को सबसे ज्यादा फायदा हुआ लेकिन ओवरऑल मेडल टैली के टॉप चार स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 
विज्ञापन

मेजबान महाराष्ट्र 59 गोल्ड, 48 सिल्वर और 59 ब्रॉन्ज मेडल के साथ टॉप पर

मेजबान महाराष्ट्र 59 गोल्ड, 48 सिल्वर और 59 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 166 मेडल लेकर टॉप पर बना हुआ है। दिल्ली कुल 115 मेडलों (43 गोल्ड, 31 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज) के साथ दूसरे जबकि हरियाणा कुल 107 मेडल (36 गोल्ड, 34 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज) के साथ तीसरे नंबर पर कायम है। 

कर्नाटक छह गोल्ड मेडल जीतने के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार है। कर्नाटक के अब 25 गोल्ड, 22 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज हो गए हैं जिससे उसके कुल मेडलों की संख्या 60 हो गई है। तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश ने अंक तालिका में स्थानों की अदला बदली की। तमिलनाडु सोमवार को चार गोल्ड जीतते हुए 21 गोल्ड, 29 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडलों के साथ कुल 67 मेडल लेकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि सोमवार को सिर्फ दो गोल्ड जीतने के कारण यूपी की टीम छठे स्थान पर खिसक गई है। 

यूपी के खाते में हालांकि तमिलनाडु से अधिक 71 मेडल हैं लेकिन सिल्वर मेडलों के मामले में वह पिछड़ गया है। यूपी के खाते में 21 गोल्ड, 21 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल है। इनपुट-भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें