फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: हरमिलन ने तोड़ा 1500 मीटर में पीयू चित्रा का रिकॉर्ड

Sat, 29 Feb 2020 08:06 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
खेलो इंडिया - फोटो : social media
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिर्टी की हरमिलन कौर बैंस खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की एथलेटिक्स स्पर्धा के पहले दिन 1500 मीटर में रिकॉर्ड बनाने में सफल रहीं। उन्होंने 4: 16.18 का समय निकाला। पटियाला की 21 वर्षीया खिलाड़ी ने पीयू चित्रा का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी का रिकॉर्ड (4:24.87) पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन


हरमिलन ने अपने निजी श्रेष्ठ प्रदर्शन से आठ सेकंड बेहतर किया। शुुक्रवार को हरमिलन सहित पंजाबी यूनिवर्सिटी ने तीन स्वर्ण पदक जीते और टीम पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी (14 स्वर्ण), पंजाब यूनिवर्सिटी (09), और जैन यूनिवर्सिटी (08) पहले तीन स्थानों पर हैं। पंजाबी यूनिवर्सिटी के लिए अन्य स्वर्ण शाटपुटर प्रभकृपाल और भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने हासिल किए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें