फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः तैराक श्रीहरि नटराज के सात स्वर्ण, अब निगाहें विश्व चैम्पियनशिप पर

Thu, 17 Jan 2019 12:31 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीहरि नटराज - फोटो : The Hindu
विज्ञापन

कर्नाटक के उभरते हुए तैराक श्रीहरि नटराज ने बुधवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स की सात स्पर्धाओं में भाग लिया और सभी में स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले। पिछले साल उन्होंने खेलों इंडिया स्कूल खेलों में छह स्वर्ण पदक जीते थे और इस बार उससे बेहतर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार कर्नाटक के एक अन्य तैराक लिखित एसपी ने पांच स्वर्ण से छह पदक अपने नाम किए। पिछले साल युवा ओलंपिक और एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके श्रीहरि नटराज की निगाहें अब विश्व चैम्पियनशिप पर लगी हैं जो इस साल दक्षिण कोरिया में आयोजित होगी। उन्होंने कहा, 'मेरी कुछ अहम परीक्षायें बची हैं, जिसके बाद मैं विश्व चैम्पियनशिप के लिये तैयारियां शुरू करूंगा।'

दिल्ली ने जूडो में 12 स्वर्ण पदक जीते
दिल्ली के जूडोकाओं ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक जीते। पंजाब ने चार स्वर्ण जीते जबकि हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मेजबान महाराष्ट्र को तीन तीन स्वर्ण पदक मिले।
विज्ञापन


दिल्ली ने अंडर 17 और अंडर 21 लड़कियों के वर्ग में 12 में से आठ स्वर्ण अपने नाम किए। जूडो में 29 प्रतियोगी राज्यों में से 22 ने पदक जीते। विज्ञप्ति के अनुसार जूडो में उत्तर भारत के नौ राज्यों ने 22 स्वर्ण, 17 रजत और 24 कांस्य जीते। केरल ने दो रजत और छह कांस्य जीते। पूर्वोत्तर से मणिपुर ने तीन स्वर्ण पदक जीते जबकि अरूणाचल प्रदेश ने दो रजत अपने नाम किए।

विज्ञापन

गार्चा ने शानदार वापसी कर स्वर्ण पदक जीता

आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप जूनियर के कांस्य पदकधारी गुरनिहाल सिंह गार्चा ने अंडर-21 स्कीट स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने फाइनल के दूसरे हाफ में अपने खेल में सुधार करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।

पहले 30 शाट में चार बर्ड से चूकने वाले गार्चा राजस्थान के अनंतजीत सिंह नरूका से एक अंक से पिछड़ रहे थे। पंजाब के अभय सिंह शेखां ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 50 मीटर की रेंज में तमिलनाडु की जी वर्षा ने बालिका अंडर-21 थ्री पाजीशन स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया।

ज्योति की हैट्रिक, हरियाणा सेमीफाइनल में
स्ट्राइकर ज्योति की हैट्रिक की बदौलत हरियाणा ने चंडीगढ़ को 8-0 से हराकर खेलों इंडिया यूथ गेम्स की अंडर-21 महिला हाकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार ज्योति के अलावा हरियाणा के लिये अमनदीप कौर (दो गोल), अमरिंदर कौर, नवनीत कौर और मनीषा ने गोल दागे। पूल बी के एक अन्य मैच में पंजाब और उत्तर प्रदेश ने 2-2 से ड्रा खेला लेकिन पंजाब ने बेहतर गोल अंतर की बदौलत सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की। इनपुट-भाषा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें