मुंबई के गोल्फर केशव मिश्रा ने फाल्डो सीरीज एशिया ग्रैंड फाइनल में लड़कों के अंडर 21 वर्ग में 54 होल में 69, 68 और 74 के स्कोर से कुल 211 का स्कोर कर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया। तीन दिवसीय टूर्नामेंट वियतनाम के ह्यू में 20 से 22 मार्च तक खेला गया।