फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माराडोना की याद में संग्रहालय बनाएगा केरल का व्यवसायी

Tue, 08 Dec 2020 07:17 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोच्चि
विज्ञापन
केरल के व्यवसायी बॉबी चेम्मनुर - फोटो : ani
विज्ञापन

केरल के एक व्यवासायी ने सोमवार को कहा कि डिएगो माराडोना की याद में एक विश्वस्तरीय संग्रहालय तैयार किया जाएगा जिसमें अर्जेंटीना के इस दिग्गज फुटबॉलर की सोने से बनी प्रतिमा मुख्य आकर्षण होगी।

विज्ञापन


बॉबी चेम्मानुर इंटरनेशनल ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बॉबी चेम्मानुर ने कहा कि माराडोना की कद काठी की प्रतिमा ‘द हैंड ऑफ गॉड’ का प्रतिनिधित्व करेगी।


अर्जेंटीना के इस महान खिलाड़ी ने 1986 फीफा विश्व कप में अपने एक महत्वपूर्ण गोल को यही नाम दिया था। अर्जेंटीना ने उनकी अगुवाई में यह विश्व कप जीता था।
विज्ञापन


चेम्मानुर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह प्रस्तावित संग्रहालय कोलकाता या दक्षिण भारत में बनाया जाएगा। इसमें माराडोना की पेशेवर और निजी जिंदगी की झलक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें