केन्या की धाविका ब्रिगिड कोसेगी ने रविवार को महिलाओं द्वारा सबसे तेज हाफ-मैराथन पूरा करने का रिकॉर्ड अपना नाम किया। कोसेगी एक घंटे, चार मिनट और 28 सेकंड के समय के साथ ग्रेट नॉर्थ रन जीतकर हाफ मैराथन को सबसे कम समय में पूरा करने वाली खिलाड़ी बनी।
हाफ मैराथन को सबसे कम समय में पूरा करने का रिकॉर्ड केन्या की ही जॉयसिलीन जेपकोसेगी के नाम था जिन्होंने 2017 में 1:04.51 के समय के साथ पूरा किया था। लेकिन कोसेगी ने उनसे 23 सेकंड कम लिया हालांकि यह रिकार्ड उनके नाम नहीं हो सका क्योंकि इंग्लैंड का ग्रेट नॉर्थ रन कोर्स वर्ल्ड रिकार्ड का पात्र नहीं है।
वहीं पुरुषों में चार बार के ओलंपिक चैंपियन 36 वर्षीय मो फराह ने रिकॉर्ड छठी बार इस मैराथन में जीत दर्ज की।