फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व तैराकी चैंपियनिशप: कटिंका लगातार पांच खिताब जीतने वाली पहली महिला बनीं, रचा इतिहास

Mon, 29 Jul 2019 08:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कटिंका होसजु - फोटो : social media
विज्ञापन

हंगरी की कटिंका होसजु ने दक्षिण कोरिया के ग्वांग्झू में चल रही विश्व तैराकी चैंपियनिशप के अंतिम दिन महिलाओं की 400 मीटर व्यक्तिगत मैडले स्पर्धा का स्वर्ण पदक 4:30.39 सेकंड के समय के साथ जीता। पिछले दस वर्षों में यह विश्व खिताब लगातार पांच बार जीतने वालीं कटिंका दुनिया की पहली महिला तैराक बन गईं। वह 2009 से चैंपियन बनती आ रही हैं। 

विज्ञापन

इतिहास पुरुष फ्लोरियन

इटली के फ्लोरियन वेलब्रॉक ने पुरुषों की 1500 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा का पीला तमगा 14:42.91 सेकंड के समय के साथ जीतने के साथ ही इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। वह एक ही चैंपियनशिप में दस किमी और 1500 मीटर का खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले तैराक बन गए। 

फेल्प्स के रिकॉर्ड से चूके ड्रेसेल

अमेरिका के सेलेब ड्रेसेल दिग्गज माइकल फेल्प्स का एक विश्व चैंपियनशिप में रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गए लेकिन उन्होंने आठ पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बना लिया। वह एक स्पर्धा में आठ पदक जीतने वाले दुनिया के पहले तैराक बन गए। चार गुणा सौ मीटर मैडले रिले में अमेरिकी टीम को रजत से संतोष करना पड़ा।  
विज्ञापन

21 साल के जेन ने विश्व रिकॉर्डधारक को चौंकाया

दक्षिण अफ्रीका के 21 वर्षीय जेन वेडल ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा 24.43 सेकंड के समय के साथ जीती। वह पिछले 12 वर्षों में यह खिताब जीतने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी बने। उनसे पहले 2007 में गेरहार्ड चैंपियन बने थे। जेन ने रूस के विश्व रिकॉर्डधारक क्लेमेंट कोलेनिकोव (कांस्य) और एवगेनी रिलोव (रजत) को पछाड़कर विश्व तैराकी में अपना पहला खिताब जीता।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें