फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चमके युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रागननंदा, चेस गुरूकुल ने भारतीय शतरंजन लीग का खिताब जीता

Sun, 17 May 2020 10:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रागननंदा और कार्तिकेयन मुरली की टीम 'चेस गुरूकुल' ने रविवार को सुपरफाइनल में सुपरकिड्स को हराकर भारतीय शतरंज लीग का खिताब जीता। प्रागननंदा ने एक अन्य युवा ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन के साथ बाजी ड्रॉ खेलकर मशहूर कोच आर बी रमेश की अगुवाई वाले चेस गुरूकुल को खिताब दिलाया।

विज्ञापन


इससे पहले सात बाजियों के सुपर फाइनल में मुरली ने अर्जुन इरिगैसी से ड्रा खेला लेकिन वह युवा ग्रैंडमास्टर रौनक सदवानी को हराने में सफल रहे। इसके अलावा उन्होंने नारायणन श्रीनाथ को भी पराजित किया। विजेता टीम को 35,000 रुपये की पुरस्कार राशि मिली। सुपरकिड्स और चेस गुरूकुल ने दस टीमों के राउंड रोबिन चरण में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें