फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तिमान: वारहोम ने 400 मीटर बाधा दौड़ में तोड़ा 29 साल पुराना रिकॉर्ड

Sat, 03 Jul 2021 07:25 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 46.70 सेकंड का समय निकालकर कासर्टन ने अमेरिका के यंग कीर्तिमान किया ध्वस्त
  • 46.83 का समय निकला था पिछले हफ्ते अमेरिकी ट्रायल में राय बेंजामिन ने जो इतिहास का दूसरा सबसे तेज समय था 
  • 07 सर्वश्रेष्ठ समय 15 में से वारहोम के नाम दर्ज है जबकि बेंजामिन के नाम तीन 
  • 04 सबसे तेज व्यक्ति हैं कतर के अब्दर्रहमान सांबा (46.98 सेकंड), वारहोम, यंग और बेंजामिन के बाद  
विज्ञापन
कार्सटन वारहोम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नार्वे के दो बार के विश्व चैंपियन कार्सटन वारहोम ने डायमंड लीग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में 29 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।  

विज्ञापन


इस 25 वर्षीय धावक ने 46.70 सेकंड का समय निकालकर अमेरिका के केविन यंग (46.78 सेकंड) का 1992 बार्सिलोना ओलंपिक में बनाया गया कीर्तिमान ध्वस्त किया।

पुरुषों की ट्रैक स्पर्धा में यह सबसे लंबे समय तक कायम रहा रिकॉर्ड था। वारहोम का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 46.87 सेकंड था जो उन्होंने पिछले साल अगस्त में स्टॉकहोम में बनाया था। 

इलिश ने 17 साल का ब्रिटिश रिकॉर्ड तोड़ा 
स्कॉटलैंड की इलिश मैक्कोलगन ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ 14 मिनट 28.55 सेकंड में पूरी कर हमवतन पउला रैडक्लिफ (14:29.11 सेकंड) का 17 साल पुराना ब्रिटिश रिकॉर्ड तोड़ा। हालांकि इलिश इस दौड़ में चौथे स्थान पर रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें