फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमित मलिक: ओलंपिक में भाग लेने की उम्मीदें खत्म, लगा दो साल का प्रतिबंध, अपील के लिए 7 दिन का समय

Fri, 02 Jul 2021 06:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मलिक को फैसले के खिलाफ अपील करने या उसे मानने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। वह सुनवाई की मांग कर सकते हैं या सजा स्वीकार कर सकते हैं।
विज्ञापन
सुमित मलिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पहलवान सुमित मलिक की ओलंपिक में भाग लेने की उम्मीदें शुक्रवार को खत्म हो गई, जब उनके बी नमूने में भी प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाए जाने के बाद यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने उन पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया। मलिक को फैसले के खिलाफ अपील करने या उसे मानने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। भारतीय कुश्ती महासंघ के एक अधिकारी ने बताया, 'सुमित मलिक का बी नमूना भी पॉजिटिव आया है।

विज्ञापन


यूडब्ल्यूडब्ल्यूए ने तीन जून से उन पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। उनके पास जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय है। वह सुनवाई की मांग कर सकते हैं या सजा स्वीकार कर सकते हैं।' उनके बी नमूने की 30 जून को हुई जांच में उसी प्रतिबंधित पदार्थ के अंश मिले हैं। राष्ट्रमंडल खेल 2018 के स्वर्ण पदक विजेता मलिक ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उसने दाहिने घुटने में दर्द के कारण दर्दनिवारक दवाएं ली थी। वहीं, मलिक के करीबी सूत्रों ने कहा कि वे जल्दी ही फैसला लेंगे और अपने वकील से बात कर रहे हैं। 

सोफिया में विश्व ओलंपिक क्वालीफायर में डोप टेस्ट में नाकाम रहने के बाद उन पर अस्थायी निलंबन लगाया गया था। उसी टूर्नामेंट में उन्होंने 125 किलोवर्ग में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। मामले की सुनवाई होने और फैसला आने में समय लगेगा और वह ओलंपिक नहीं जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें