फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाला रेस के स्टार धावक श्रीनिवास गौड़ा SAI में ले सकते हैं ट्रेनिंग

Wed, 26 Feb 2020 03:26 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीनिवास गौड़ा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर की दूरी 9.55 सेकंड में पूरी करके चर्चा में आए कंबाला धावक श्रीनिवास गौड़ा बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) परिसर में प्रशिक्षण ले सकते हैं। साई के दक्षिण भारत के निदेशक अजय कुमार बहल की अगुवाई में अधिकारियों ने हाल में केरल के कासरगोड जिले के पैवालाइक में आयोजित अन्ना थम्मा कंबाला को देखा था और उन्होंने गौड़ा से बात करके उन्हें बेंगलुरु में प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन


कंबाला अकादमी के समन्वयक गुणपाल कदंब ने बताया कि साई के एथलेटिक कोच कुरियन पी मैथ्यू और हरीश भी चर्चा के दौरान उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि गौड़ा को ट्रैक और एथलेटिक्स में दौड़ने का अनुभव नहीं है इसलिए अकादमी उन्हें शहर के मूदबिदरी के स्वराज मैदान और मंगला स्टेडियम में जूते पहनकर ट्रैक पर दौड़ने का शुरुआती प्रशिक्षण देगी। गौड़ा को उनके प्रयास के कारण ‘कंबाला का उसेन बोल्ट’ कहा जाने लगा था।

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने मीडिया के जरिए उनकी उपलब्धियों की जानकारी मिलने के बाद उन्हें साई में प्रशिक्षण लेने के लिए आमंत्रित किया था। गौड़ा पहले इसके लिए तैयार नहीं थे, क्योंकि वह दलदली खेतों और ट्रैक पर दौड़ने के अंतर को जानते हैं लेकिन बाद में वह सहमत हो गए। वह कंबाला का वर्तमान सत्र समाप्त होने के बाद अप्रैल में साई के बेंगलुरु स्थित केंद्र से जुड़ सकते हैं। वर्तमान सत्र में अभी तक वह रेकॉर्ड 39 पदक जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें