फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी विश्वकपः जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा ईरान, भारत से हो सकता है मुकाबला

Sat, 15 Oct 2016 09:22 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ईरान - फोटो : ..
विज्ञापन
शनिवार को कबड्डी विश्वकप के नौवें दिन खेले गए ग्रुप बी के मुकाबले में दो बार की एशियार्ड  सेमीफाइनलिस्ट ईरान ने जापान को मात देकर ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इससे पहले शनिवार को ही खेले गए ग्रुप ए के पहले मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। इसके बाद ईरान सेमीफाइनल में जगह पक्की करने वाली दूसरी टीम बनी। ईरान को शुरूआत से ही विश्वकप जीतने के सबसे बड़े दावेदारों में से एक माना जा रहा था। नाम के अनुरूप लगातार चौथी जीत दर्ज कर ईरान सेमीफाइनल में पहुंच गया है जहां उसका मुकाबला मेजबान भारत से होने की संभावना है। 
विज्ञापन


मैच के पहले हाफ की शुरुआत से ईरान ने अपनी पकड़ बना ली थी, लेकिन जापान की टीम ने भी उसे ज्यादा अंक नहीं दिए। पहले हाफ में जापान 1 बार ऑल आउट हुआ लेकिन स्कोर 19-9 रहा। जापानी डिफेंस ईरान के आगे कमजोर नजर आया। जहां ईरान ने टैकल में 7 अंक हासिल किए वहीं जापान केवल 3 अंक हासिल कर सका। ईरान ने रेड में 9 और जापान ने 6 अंक हासिल किए। 

दूसरे हाफ में जापान ने बेहतरीन वापसी की। दूसरे हाफ में जापान ने 18 रेड प्वाइंट हासिल किए जबकि पहले हाफ में 10 अंक से आगे चल रहा ईरान केवल 14 अंक हासिल कर सका। डिफेंस में सुधार नहीं करने के कारण जापान को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। पहले हाफ की तरह दूसरे हाफ में जापान केवल 3 अंक टैकल में हासिल कर सका। दूसरे हाफ में दोनों ही टीमें एक-एक बार ऑल आउट हुईं। मैच 38-34 के अंतर पर खत्म हुआ लेकिन हार-जीत का अंतर सात अंक से कम होने के कारण जापान को एक बोनस अंक हासिल हुआ। हार के बावजूद ग्रुप बी में दूसरे पायदान पर काबिज जापान के लिए यह बोनस अंक सेमीफाइनल में पहुंचने की राह आसान करेगा। 
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया ने बांग्लादेश को हराकर ग्रुप ए में पहले नंबर पर अपनी जगह पक्की कर ली है, ऐसे में यदि आगे के मैचों में कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो  सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला सेमीफाइनल में होने की पूरी संभावना है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें