फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी विश्वकपः ऑस्ट्रेलिया को मात देकर सेमीफाइनल में पहुंचा दक्षिण कोरिया

Sat, 15 Oct 2016 08:53 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कबड्डी विश्वकप - फोटो : PTI
विज्ञापन
कबड्डी विश्वकप के नौवें दिन दक्षिण कोरिया ने विश्वकप में लगातार चौथी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। शनिवार को कोरिया ने ऑस्ट्रेलिया को 63-25 के अंतर से मात दी। दक्षिण कोरिया ने विश्वकप के पहले मैच में विश्व चैंपियन भारत को और इसके बाद विश्व की नंबर दो टीम बांग्लादेश को मात देकर अपने मंसूबे जाहिर कर दिए थे। विजय के सिलसिले को जारी रखते हुए अपने चौथे मैच में ऑस्ट्रिलिया 38 अंक के बड़े अंतर से मात दी है। इस मैच से पहले कोरियाई टीम ग्रुप ए में 15 अंकों के साथ पहले पायदान पर काबिज थी। ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज करते ही कोरिया के चार मैचों में चार जीत के साथ 20 अंक हो गए हैं। 
विज्ञापन


मैच के पहले हाफ में कोरियाई टीम ने ऑस्ट्रेलिया को कोई मौका नहीं दिया। 4 थे मिनट में ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ऑलआउट हो गई। दोनों टीमें टैकल के मामले में बराबर दिखाई दीं। कोरिया को पहले हाफ में 5 तो ऑस्ट्रेलिया को 4 टैकल प्वाइंट मिले। वहीं रेड के मामले में कोरिया ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ दिया। कोरिया ने 19 रेड प्वाइंट हासिल किए। वहीं ऑस्ट्रेलिया को केवल 8 प्वाइंट मिले। ऑस्ट्रेलिया को दो बार दक्षिण कोरिया ने ऑल आउट किया 4 अंक हासिल किए। पहले हाफ के अंत में स्कोर 30-14 रहा। पहले हाफ में 16 अंकों की बढ़त हासिल कर कोरिया ने अपनी जीत सुनिश्चित कर ली थी। दक्षिण कोरिया ने पहले सात में स्टार खिलाड़ी जांग कुन ली को शामिल नहीं किया था। 

दूसरे हाफ की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने कुछ अच्छा खेल दिखाया और कंगारू कप्तान कैंपबेल ब्राउन को छोड़कर अन्य कोई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ सका। एक तरफ कोरियाई टीम विश्वास से भरी दिख रही थी, वहीं ऑस्ट्रेलिया लगातार संघर्ष करती हुई। अंत में कोरिया ने 63-25 से मैच अपने नाम कर लिया। दूसरे हाफ में केवल 11 अंक अर्जित कर सकी वहीं कोरियाई टीम ने 33 अंक हासिल कर मैच में अपना दबदबा बरकरार रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें