रूस के उफा में चल रही विश्व जूनियर चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवान रवि मलिक (82 किग्रा) को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। अर्मेनिया के पहलवान ने रवि को 7-0 से हराया। रवि अब कल यानी रविवार को कांस्य पदक के लिए भिड़ेंगे। बता दें कि रवि पहले ग्रीको रोमन पहलवान हैं, जो सेमीफाइनल में पहुंचे थे।