फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉस्केटबॉल दिग्गज कोबी ब्रायंट को लेकर विवादित ट्वीट करने वाली पत्रकार सस्पेंड

Mon, 27 Jan 2020 11:32 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोबी ब्रायंट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

बास्केटबॉल के दिग्गज स्टार कोबी ब्रायंट के निधन के बाद विवादित ट्वीट करने वाली पत्रकार को संस्थान ने निलंबित कर दिया है। 'द वॉशिंगटन पोस्ट' ने अपनी पत्रकार फेलिसिया सोमेज के खिलाफ यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


याद रहे कि रविवार को हेलिकॉप्टर हादसे में कोबी और उनकी बेटी गियाना मारिया (13) समेत कुल नौ लोगों की मौत हो गई। कोबी अपने निजी हेलिकॉप्टर में थे। इस दुखद घटना के कुछ घंटों बाद ही फेलिसिया ने ट्वीट किया।

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक फेलिसिया सोमेज ने 2016 की एक मीडिया रिपोर्ट के शीर्षक को अपनी पोस्ट में डालते हुए विवादित टिप्पणी की। दरअसल 2016 में एक दुष्कर्म मामले में कोबी का नाम आया था।
विज्ञापन


विज्ञापन


हालांकि आलोचनाओं के बाद उन्हें यह ट्वीट हटाना पड़ा। उन्होंने एक मीडिया वेबसाइट से बताया कि 10 हजार से ज्यादा लोगों ने उनकी पोस्ट पर आलोचनात्मक टिप्पणी की। मुझे गलियों भरे मेल भेजे गए और मुझे मारने की धमकी दी गई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें