फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशना का शानदार फॉर्म जारी, मकाऊ ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह

Fri, 12 Apr 2019 09:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोशना - फोटो : social media
विज्ञापन

तीसरी वरीयता प्राप्त जोशना चिनप्पा ने मकाऊ ओपन स्क्वाश चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को यहां मिस्र के मायर हानी को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। जोशना ने पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को 11-8, 11-2, 11-9 से हराया। 

विज्ञापन


पुरूषों के वर्ग में हालांकि दूसरी वरीयता प्राप्त सौरव घोषाल को छठे वरीय स्काटलैंड के ग्रेग लोब्बान से हार का सामना करना पड़ा। लोब्बान ने इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले का पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए 6-11, 11-8, 11-5, 11-8 से जीत दर्ज की।

घोषाल ने इससे पहले 77 मिनट तक चले मुकाबले में महेश मंगांवकर को 9-11, 11-7, 10-12, 11-2, 11-9 से हराया था।

जोशना को पहले दौर में बाई मिला जबकि दूसरे दौर में उन्होंने न्यूजीलैंड की अमांडा लैंडर्स-मर्फी को सीधे गेम में 11-5, 11-8, 11-9 से शिकस्त दी। इनपुट: भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें