WWE के सुपरस्टार जॉन सीना का भारत के प्रति लगाव देखने को मिला। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट किया है, जिससे भारतीय फैंस बहुत खुश हुए हैं। सीना ने बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और महान क्रिकेटर कपिल देव की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट की हैं।
सीना ने जो फोटो पोस्ट की है उसमें कपिल देव और अमिताभ बच्चन एकसाथ खड़े हुए दिख रहे हैं। हाल ही में सीना ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के 'कोट' की भी एक फोटो शेयर की थी।
A post shared by John Cena (@johncena) on Dec 13, 2017 at 7:41am PST
बता दें कि WWE की सर्वाइवर सीरीज में जॉन सीना आखिरी बार नजर आए थे। इसमें उन्होंने स्मैकडाउन टीम का प्रतिनिधित्व किया था। तब कर्ट एंगल ने सीना को एलिमिनेट किया था। सीना की टीम को इस मुकाबले में हार झेलना पड़ी थी। सर्वाइवर सीरीज में उनके आने से फैंस का जोश और बढ़ गया था। साथ ही टिकटों भी ज्यादा बिके थे। मैच में रहना ही फैंस के लिए खास पल था।
जॉन सीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वो कई सुपरस्टार्स की फोटो और उनकी बातें यहां पोस्ट करते रहते है। लेकिन इस बार पहले तो महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को सम्मान दिया था और अब उन्होंने भारत के दो और लैजेंड की पोस्ट कर उनका सम्मान बढ़ाया हैं।
A post shared by John Cena (@johncena) on Dec 10, 2017 at 1:50am PST
अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस महीने जॉन सीना Raw में आकर रोमन रेंस को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगे। ये मैच 26 दिसंबर को मेडिसन स्क्वायर गार्डन में शिड्यूल किया गया है।