WWE सुपरस्टार जॉन सीना हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन के साथ क्रिकेट खेलते हुए फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर शेयक की थी। जिसके बाद से ही लगने लगा था कि जॉन सीना अब क्रिकेट को भी पसंद करने लगे हैं।
इस बात का एक और पुख्ता सबूत जॉन सीना ने दिया है। सीना ने टीम इंडिया की पूर्व दीवार माने जाने वाले राहुल द्रविड का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सीना ने राहुल के जिस पोस्टर को शेयर किया है उसपर लिखा है, 'आप बदले के लिए नहीं खेलते। आप इज्जत और सम्मान के लिए खेलते हैं।'
A post shared by John Cena (@johncena) on Dec 10, 2017 at 1:50am PST
जॉन सीना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यहां तक की बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन ने इसे लाइक करते हुए कमेंट किया है। धवन ने लिखा है, 'राहुल सही मायनों में हीरो हैं।'
Awesome day with @JohnCena. Only the best bats for this champion! @sg_cricket @ThunderBBL pic.twitter.com/dyI0uuJtVF— Shane Watson (@ShaneRWatson33) November 29, 2017
बता दें कि सीना ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में सिडनी थंडर की जर्सी पहनकर वॉटसन के साथ क्रिकेट खेला था। इस दौरान सीना ने बल्ले से काफी शानदार शॉट भी लगाए थे।