फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायरा खान के समर्थन में उतरीं पहलवान बबिता फोगाट, कहा- बनो धाकड़, तोड़ दो मुंह

Mon, 11 Dec 2017 02:13 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
babita phogat - फोटो : File
विज्ञापन
आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल में महिला पहलवान बबिता फोगाट का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद बबिता फोगाट अब उनके समर्थन में उतर आई हैं। 
विज्ञापन


बबिता इस घटना से दुखी होकर सोशल नेटर्वकिंग साइट ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में बबिता ने लड़कियों से खास अपील की है। 

बबिता ने कहा 'जब मैं सुबह उठी तो दिल को दुखाने वाली घटना के बारे में सुना। पता चला कि जायरा के साथ किसी दरिंदे ने छेड़खानी की। दरिंदा इसलिए कह रही हूं क्योंकि एक अच्छा इंसान ऐसी घटना कभी नहीं कर सकता।'

ये भी पढ़ेंः फोगाट बहनें पहुंची थाने और दर्ज कराई शिकायत, इस बात को लेकर विवाद हुआ है

बबिता ने आगे कहा 'अगर कोई आपको छेड़ता है तो आपको उसे मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए ताकि ऐसी हरकत करने वाला दोबार इस तरह की गलती करने की सोचे भी न।' उन्होंने जायरा को रियल लाइफ में भी धाकड़ बनने की सलाह दी है।
विज्ञापन

  ZairaWasim के साथ जो हुआ वो बहुत ही शर्मनाक है....लेकिन अगर मैं उसकी जगह होती तो रोना उसको पड़ता जिसने ऐसी हरकत की है !!#ZairaWasim — geeta phogat (@geeta_phogat) December 10, 2017


बबिता ने अपने इस वीडियो मैसेज में कहा है कि जायरा ने दंगल फिल्म में बबीता की बहन गीता फोगाट की भूमिका निभाई थी। बबीता ने कहा, 'समाज किस तरफ बढ़ रहा है। ऐसे लोगों का चेहरा बेनकाब करना चाहिए। मैं लड़कियों से भी कहना चाहूंगी कि आप मजबूत बनें और सतर्क रहें। अगर आपसे कोई इस तरह की गलत हरकत करता है तो सीधा उसके मुंह पर थप्पड़ लगाएं। वह दोबारा ऐसा करने की हिम्म्त नहीं करेगा।' 
विज्ञापन


यहां देखिए बबिता का वीडियो मैसेज- 
  I appeal to all Girls#BeStrong #womerpower#ZairaWasim pic.twitter.com/3P7WevhzAB — Babita Phogat (@BabitaPhogat) December 10, 2017

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें