भारत के ओमप्रकाश मिथरवाल और जीतू राय ने कॉमनवेल्थ गेम्स में मेंस कैटेगरी की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।भारतीय खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के बाद देश को मेडल की उम्मीद काफी ज्यादा हो गई है।
क्वालीफिकेशन राउंड में जहां ओम मिथरवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं
जीतू राय छठे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंच गए। इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में जीतू राय ने स्वर्ण व मिथरवाल ने कांस्य पदक जीता था। अब 50 मीटर पिस्टल का फाइनल मुकाबला 12 बजे खेला जाएगा।