फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र ने राष्ट्रीय पैदल चाल प्रतियोगिता में 50 किमी स्पर्धा जीती

Sun, 17 Feb 2019 06:57 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
national walking championship
विज्ञापन

राजस्थान के जितेंद्र सिंह राठौड़ ने यहां छठी ओपन राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप में रविवार को 50 किमी स्पर्धा का खिताब जीता। जितेंद्र ने चार घंटे 23 मिनट और 23 सेकेंड के समय के साथ गुजरात के जोशी सागर को पछाड़ा जो चार घंटे 24 मिनट और 21 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


हरियाणा के पवन कुमार ने चार घंटे 30 मिनट और 49 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। जितेंद्र हालांकि तीन घंटे और 59 मिनट के विश्व चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग समय से काफी पीछे रहे। लड़कों के 10 किमी वर्ग में उत्तराखंड के सूरज पंवार ने पहला स्थान हासिल किया।

हरियाणा के जुनैद दूसरे जबकि उत्तर प्रदेश के बर्मन अली तीसरे स्थान पर रहे। सूरज ने 43 मिनट और 19 सेकेंड का समय लिया। लड़कियों के 10 किमी वर्ग में भी उत्तराखंड की रोजी पटेल ने बाजी मारी। उन्होंने 53 मिनट और 38 सेकेंड का समय लिया। मध्य प्रदेश की सुवर्णा दूसरे जबकि पंजाब की गुरप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें