फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसटीएएफ में जिनसन ने रजत पदक जीत, कटाया विश्व चैंपियनशिप का टिकट 

Mon, 02 Sep 2019 12:47 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जिनसन जॉनसन - फोटो : social media
विज्ञापन

 

एशियाई खेलों के चैंपियन जिनसन जानसन ने रविवार को आईएसटीएएफ बर्लिन प्रतियोगिता में 1500 मीटर में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर रजत पदक भी जीता। जानसन ने इसके साथ ही दोहा में 28 सितंबर से छह अक्टूबर तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप का टिकट भी कटा लिया।  

विज्ञापन


जानसन यहां ओलंपिक स्टेडियम में तीन मिनट 35.24 सेकंड के समय के साथ अमेरिका के जोशुआ थाम्पसन के बाद दूसरे स्थान पर रहे। केरल के 28 वर्षीय जानसन ने पिछले साल गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में बनाए गए तीन मिनट 37. 86 सेकंड के अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया। उनके नाम पर 800 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड (1:45.65 सेकंड) भी है।

विश्व चैंपियनशिप का क्वालिफाइंग मार्क तीन मिनट 36.00 सेकंड था। जिनसन ने कहा, ‘मुझे नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद थी पर रजत जीतने की उम्मीद नहीं की थी। मैं अब आगे की ट्रेनिंग के लिए अमेरिका के कोलोराडो जाऊंगा। इसके बाद विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लूंगा। मैं खुश हूं लेकिन मेरा लक्ष्य टोक्यो ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करना है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें