भारतीय ड्राइवर जेहान दारूवाला ने गुरुवार को अबु धाबी में चल रहे फार्मूला 3 एशियाई चैंपियनशिप में मुंबई फाल्कन्स के लिए जीत दर्ज की। पहले क्वालीफाइंग सत्र में जेहान एक मिनट 52 सेकंड से कम का समय लेने वाले एकमात्र रेसर रहे।
इसके बाद उन्होंने पोल पोजीशन से शुरुआत करते हुए जीत दर्ज की। बता दें कि मुंबई फाल्कन्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में यह पहली जीत है। साथ ही एशियाई फार्मूला 3 चैंपियनशिप में भी यह किसी भारतीय टीम की पहली जीत है।