फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर अपमानजनक बयानबाजी: मोरी का इस्तीफा नहीं मांगेगी ओलंपिक समिति

Thu, 04 Feb 2021 05:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
विज्ञापन
योशिरो मोरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा कि वह इस सप्ताह महिलाओं के बारे में अपमानजनक बयानबाजी के कारण विवाद में फंसे टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी का इस्तीफा नहीं मांगेगी। समिति ने कहा कि उनका माफी मांग लेना काफी है।

विज्ञापन


इससे पहले मोरी ने कहा, 'मैं इस्तीफे की नहीं सोच रहा हूं। मैं काफी मेहनत कर रहा हूं और सात साल से की है। इस्तीफा कतई नहीं दूंगा।' मोरी ने कहा, 'यह बयान काफी अनुचित और ओलंपिक व पैरालम्पिक की भावना के विपरीत है। मैं इसे वापिस लेता हूं। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।'

दरअसल, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशिरो मोरी को लेकर इस नए विवाद से आयोजन समिति बचना चाहती है क्योंकि कोरोना महामारी के बीच ओलंपिक का आयोजन ही बड़ी चुनौती है। एक साल के लिए टलने के बाद खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस सप्ताह के शुरुआत में जापानी ओलंपिक समिति के निदेशक मंडल की आनलाइन बैठक में मोरी ने कहा कि महिलाएं बैठक में बहुत बातें करती है। उनके इस बयान से जापान में बड़ा विवाद पैदा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें