भारत के शिवपाल सिंह ने जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक) में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका में खेले गए एथलेटिक्स टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने अपने थ्रो से 85.47 मीटर की दूरी हासिल की। इसके वजह से उन्होंने ओलंपिक में जगह बनाने के लिए बनाए गए 85 मीटर के मापदंड को हासिल कर लिया और 2020 ओलंपिक में जगह बनाने में सफल रहे।