फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिनलैंड में भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने हासिल किया कांस्य पदक  

Sun, 27 Jun 2021 07:04 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • नीरज चोपड़ा ने 83.21 के साथ शुरुआत की और फिर दूसरे प्रयास में 86.79 मीटर का फासला नापा।
  • विश्व चैंपियन जर्मनी के जोहानेस वेटेर ने 93.59 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पिछले दो टूर्नामेटों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करते हुए फिनलैंड में कुओर्ताने खेलों में 86.79 मीटर की दूरी तय करके तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


चोपड़ा ने 83.21 के साथ शुरुआत की और फिर दूसरे प्रयास में 86.79 मीटर का फासला नापा। बाकी चारों थ्रो फाउल रहे। विश्व चैंपियन और ओलंपिक में स्वर्ण के प्रबल दावेदार जर्मनी के जोहानेस वेटेर ने 93.59 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता। लंदन ओलंपिक के स्वर्ण और रियो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट ने 89.12 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

बता दें कि एक साल बाद अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल रहे टोक्यो ओलंपिक में पदक के दावेदार भालाफेंक एथलीट नीरज चौपड़ा ने पुर्तगाल के लिस्बन में 83.18 मीटर की थ्रो के साथ जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


उन्होंने पहले प्रयास में 80.71 मीटर भाला फेंका और छठे और अंतिम प्रयास में 83.18 का प्रदर्शन किया था। उनकी दूसरी, तीसरी और पांचवीं थ्रो फाउल रही थी। लिस्बन यूनिवर्सिटी स्टेडियम में चौथे प्रयास में उन्होंने 78.50 मीटर भाला फेंका था।

भारत के 23 वर्षीय स्टार एथलीट नीरज ने पिछले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था लेकिन उसके बाद किसी प्रतियोगिता में नहीं उतरे थे। राष्ट्रमंडल चैंपियन नीरज का श्रेष्ठ प्रदर्शन 88.07 मीटर का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें