फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले होंगे मालामाल, सीएम ने की करोड़ों रुपये देने की घोषणा 

Sat, 26 Jun 2021 10:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
एम के स्टालिन - फोटो : social media
विज्ञापन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की शनिवार को घोषणा की। उन्होंने अगले महीने होने वाले इस खेलों में रजत पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने वालों को एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, 'सरकार उन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है जो वैश्विक प्रतियोगिताओं में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ये नकद पुरस्कार सरकार की ओर से दिए जाएंगे।' कोरोना वायरस महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक का आयोजन एक साल के विलंब से 23 जुलाई से शुरू होगा। यहां नेहरू स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए एक विशेष कोविड-19 टीकाकरण शिविर का उद्घाटन करने के बाद स्टालिन ने कहा, 'राज्य सरकार हमेशा खेलों को समर्थन और प्रोत्साहन देगी।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें