फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक में नहीं होंगे विदेशी दर्शक : रिपोर्ट

Wed, 03 Mar 2021 05:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण एक साल बाद हो रहे टोक्यो ओलंपिक में विदेशी दर्शकों को अनुमति मिलने की संभावना नहीं है। जापान के अखबार मेनिची ने बुधवार को कहा कि इस बारे में फैसला ले लिया गया है। अखबार ने चर्चा में शामिल सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। अखबार ने यह भी बताया कि अंतिम फैसला एक महीने के भीतर ले लिया जाएगा। एक अज्ञात सरकारी अधिकारी के हवाले से अखबार ने कहा, 'मौजूदा हालात में विदेशी दर्शकों को प्रवेश की अनुमति देना संभव नहीं है।'

विज्ञापन


इससे पहले टोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति, अंतरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति, तोक्यो मेट्रोपोलिटन प्रशासन और जापान सरकार के प्रतिनिधियों के साथ आनलाइन बैठक की।
दरअसल, जापान की जनता लगातार ओलंपिक के आयोजन का विरोध कर रही है और उन्होंने विदेशियों से कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने की आशंका लगातार जताई है। इसके अलावा खेल की लागत बढ़ने का भी विरोध हो रहा है। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे। इन खेलों में 11000 ओलंपिक खिलाड़ी, 4000 पैरालम्पिक खिलाड़ी, हजारों कोच, जज, प्रायोजक, मीडिया और वीआईपी भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें