फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccination: महान फुटबॉलर पेले ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, लोगों से की खास अपील

Wed, 03 Mar 2021 05:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फुटबॉलर पेले को लगा टीका - फोटो : instagram@pele
विज्ञापन

ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर पेले ने मंगलवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। पेले ने वैक्सीन लगवाते हुए एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की और लोगों के लिए खास संदेश भी लिखा। हालांकि उन्होंने स्थान का जिक्र नहीं किया।

विज्ञापन


80 वर्षीय फुटबॉलर ने लिखा, 'आज का दिन कभी नहीं भुलने वाला है, मुझे टीका लग गया।’ उन्होंने  लोगों से खास अपील करते हुए लिखा, 'महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। जीवन को बचाए रखने के लिए हमें अनुशासन बनाए रखना होगा, जब तक कि अधिकतर लोग टीका नहीं लगवा लेते।'
 

उन्होंने लोगों से खास अपील भी की और कहा, 'कृपया हाथ धोते रहें और अगर हो सके तो घर में रहे। जब आप बाहर जाएं तो मास्क लगाना ना भूलें और सामाजिक दूरी बनाएं। यह खत्म हो जाएगा अगर हम दूसरों के बारे में सोचते रहे और एक-दूसरे की मदद करते रहें।'
विज्ञापन


बता दें कि ब्राजील में अब तक महामारी से ढाई लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। यहां एक बार से मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। फिलहाल ब्राजील में टीकाकरण भी शुरू हो चुका है लेकिन वो जनसंख्या के लिहाज से अभी चार प्रतिशत ही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें