फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: आयोजन को लेकर प्रतिबद्ध सरकार, कोविड टीकाकरण में गति के लिए सैन्य चिकित्सकों की ले रही मदद

Mon, 24 May 2021 11:57 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

टोक्यो ओलंपिक के आयोजन पर कोविड का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन जापानी सरकार आयोजन को लेकर प्रतिबद्ध है। सरकार ने खेल शुरू होने से पहले 3.6 करोड़ बुजुर्गों का टीकाकरण कराने का फैसला लिया है। वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सरकार सेना का सहयोग ले रही है।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान ने टोक्यो और ओसाका में कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए सैन्य चिकित्सकों और नर्सों की सहायता ली है। ओलंपिक खेलों से दो महीने पहले संक्रमण के मामलों को नियंत्रित करने और टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं जापानी प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा टोक्यो में ओलंपिक खेलों का आयोजन कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उन्होंने जुलाई के अंत तक देश के 3.6 करोड़ बुजुर्गों का टीकाकरण पूरा करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

जापान में हो रहा प्रदर्शन
मालूम हो कि अधिकतर नागरिकों का टीकाकरण नहीं होने और लोगों की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के कारण जापान में प्रदर्शन बढ़े हैं और 23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक खेल को रद्द करने की मांग भी उठ रही है। सुगा के नेतृत्व वाली सरकार ने अप्रैल के आखिर से बार-बार देश में आपात स्थिति की अवधि और क्षेत्र को बढ़ाया है और वायरस से जंग के अपने प्रयासों को और सख्त किया है।
विज्ञापन


वायरस के खिलाफ वैक्सिनेशन ही एकमात्र तरीका 
कोविड-19 के मामलों में अब भी लगातार वृद्धि को देखते हुए सुगा ने कहा कि संक्रमण को रोकने का एकमात्र तरीका टीकाकरण ही है। अगले तीन महीने में टोक्यो में प्रतिदिन 10,000 और ओसाका में प्रतिदिन 5,000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने किया ट्वीट
बताते चलें कि टोक्यो ओलंपिक को लेकर बीते शनिवार (22 मई) को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले भारत के खिलाड़ियों के साथ-साथ जूनियर खिलाड़ियों को भी पूरा समर्थन देने का निर्देश दिया है। कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में स्थगित होने के बाद टोक्यो खेलों का आयोजन इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होना है।

प्रधानमंत्री मोदी को किया टैग 
रिजिजू ने मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'हमारे खिलाड़ी खुश हैं और टोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं। महामारी के बावजूद सरकार भारत को गौरवान्वित करने के लिए हमारे खिलाड़ियों का समर्थन करने का हर संभव प्रयास कर रही है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमारे एलीट वर्ग के खिलाड़ियों के साथ जूनियर खिलाड़ियों को भी पूरा समर्थन देने के स्पष्ट निर्देश दिए है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें