फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: डॉक्टर की चेतावनी, खेलों के आयोजन से फैल सकता है कोरोना वायरस

Thu, 27 May 2021 04:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

  • टोक्यो ओलंपिक पर मंडरा रहा है रद्द होने का खतरा
  • ओलंपिक खेल 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच आयोजित होने हैं
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान की एक चिकित्सा संस्था का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. नाओतो उएयामा ने गुरुवार को चेताया कि अगर निलंबित टोक्यो ओलंपिक का आयोजन दो महीने के भीतर किया गया तो इससे कोरोना वायरस के विभिन्न प्रकारों का प्रसार हो सकता है।

विज्ञापन


जापान डॉक्टर्स यूनियन के अध्यक्ष उएयामा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और जापान की सरकार ने 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 15000 ओलंपिक और पैरालंपिक खिलाड़ियों सहित हजारों अधिकारियों, जजों, मीडिया और प्रसारणकर्ताओं को देश में लाने के जोखिम को कमतर आंका है।

उएयामा ने यहां जापान विदेशी संवाददाता क्लब में कहा, 'कोविड-19 के सामने आने के बाद से दुनिया भर के इतने अधिक देशों के लोगों का एक ही जगह पर इतना खतरनाक जमावड़ा नहीं लगा। इसकी भविष्यवाणी करना बेहद मुश्किल है कि इससे क्या हो सकता है।'
विज्ञापन


उएयामा ने कहा कि वह टोक्यो के बाहर अस्पताल में काम करने के अपने स्वयं के अनुबंध के आधार पर यह बात कह रहे हैं। वह ओलंपिक की योजना बनाने से किसी भी तरह से नहीं जुड़े हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यहां महत्वपूर्ण यह है कि अगर ओलंपिक के कारण वायरस का कोई नया प्रकार सामने आ गया तो क्या होगा।'

आईओसी और स्थानीय आयोजकों ने कहा है कि वे जनस्वास्थ्य दिशानिर्देशों के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन पर निर्भर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक और पैरालंपिक सुरक्षित होंगे और इस दौरान विस्तृत परीक्षण, कड़े नियमों, सामाजिक दूरी और ओलंपिक खेल गांव के साथ टोक्यो खाड़ी में खिलाड़ियों को अधिकांश समय अलग थलग रखने पर ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें