फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय ओलंपिक संघ ने राष्ट्रीय महासंघों से मांगा टीकाकरण का रिकॉर्ड

Thu, 27 May 2021 07:52 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि राष्ट्रीय महासंघों को बृहस्पतिवार तक अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को टीकाकरण करवाने वाले उन खिलाड़ियों और अधिकारियों का ब्यौरा सौंपना है जो 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए टोक्यो जाने वाले हैं।
विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक संघ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने राष्ट्रीय महासंघों से टीकाकरण करवाने वाले उन खिलाड़ियों और अधिकारियों का ब्यौरा मांगा है जो 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए टोक्यो जाने वाले हैं।

विज्ञापन


90 से अधिक भारतीय खिलाड़ी विभिन्न खेलों के लिए कर चुके हैं क्वालिफाई    
आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि उन्हें बृहस्पतिवार तक अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को ब्यौरा सौंपना है। अभी तक भारत से विभिन्न खेलों के 90 से अधिक खिलाड़ियों ने एक साल के लिए स्थगित किए गए ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया है।

आईओए ने राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) से प्रश्नावली का जवाब देने के लिए कहा है जिसमें आठ सवाल हैं। इस प्रश्नावली में टीकाकरण करने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों की संख्या, पहला टीका लेने की तिथि, अगला टीका लगाने की तिथि और टीका का नाम आदि शामिल हैं। एनएसएफ को यह भी बताने के लिए कहा गया है कि उनके खिलाड़ी और अधिकारी किस स्थान या देश से टोक्यो जाएंगे और रवाना होने से पहले वे वहां कितना समय बिताएंगे।
विज्ञापन


आईओए ने एनएसएफ से यह भी बताने के लिए कहा है कि क्या उन्होंने अपने खिलाड़ियों को कोविड-19 दिशा-निर्देशों से अच्छी तरह अवगत करा दिया है। क्या वे अपने खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए अतिरिक्त और विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। महासंघों को यह भी बताना होगा कि उनके दल में कितने सदस्य होंगे और क्या उनकी जापान में खेलों से पहले अभ्यास शिविर लगाने की योजना है। 

अंपायरों और रेफरियों की भी देनी होगी जानकारी :
ओलंपिक खेलों के लिए टोक्यो जाने वाले जजों, अंपायरों, रेफरी और तकनीकी अधिकारियों के टीकाकरण का ब्यौरा देने के लिए भी कहा गया है। आईओए ने हाल में कहा था कि अभी तक कुल 148 खिलाड़ियों ने कोविड-19 का कम से कम पहला टीका लगवा लिया है। इनमें ओलंपिक के लिए टोक्यो जाने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें