फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योहान ब्लैक ने बताया इस कारण बोल्ट हुए अपनी आखिरी दौड़ में चोटिल

Sun, 13 Aug 2017 05:35 PM IST
एजेंसी/भाषा
विज्ञापन
उसेन बोल्ट
विज्ञापन
जमैका की फर्राटा रिले टीम के सदस्य योहान ब्लैक ने उसैन बोल्ट की चोट के लिये दौड़ में देरी को दोषी ठहराया जिसके कारण इस स्टार धावक के चमकदार करियर का यहां विश्व चैंपियनशिप में निराशाजनक अंत हुआ। अपने करियर की अंतिम दौड़ में भाग ले रहे बोल्ट को चार गुणा 400 मीटर रिले के अंतिम लैप में ब्रिटिश और अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ना था लेकिन वह कुछ ही दूरी पर दर्द से करार उठे और आखिर में ट्रैक पर गिर पड़े।
विज्ञापन


ब्लैक ने कहा कि ठंड काफी थी और ऐसे में लंबे इंतजार के कारण बोल्ट के चोटिल होने का कारण बना। शनिवार को होने वाली अंतिम दौड़ पुरूषों की 5000 मीटर और महिलाओं की ऊंची कूद के पदक समारोह के कारण तय समय से बाद में शुरू हुई थी।

ब्लैक ने कहा, ‘‘उन्होंने हमें लंबा इंतजार करवाया। यह क्रूरता थी। इस लंबे इंतजार ने भी (बोल्ट की चोट ने) योगदान दिया। अंदर काफी ठंड थी। हम खुद को तैयार करते लेकिन फिर हमें इंतजार करना पड़ता। मुझे लगता है कि हमारे साथ बेहतर व्यवहार किया जाना चाहिए था। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपको एथलीटों के बारे में सोचना होगा क्योंकि हम 40 मिनट से भी अधिक समय तक इंतजार करते रहे। इस खेल का नायक के करियर का इस तरह से अंत हुआ। एक दोस्त होने के नाते मुझे यह कतई अच्छा नहीं लगा। वह हमसे खेद जता रहा था लेकिन इसके लिये खेद जताने की जरूरत नहीं है। उसने अपने करियर के दौरान कई बार हमारे लिये पदक जीते। ’’ विश्व चैंपियनशिप 2011 के 100 मीटर के चैंपियन ब्लैक ने कहा, ‘‘काफी ठंड थी और हम 40 मिनट तक उसमें रहे और हमारी दौड़ से पहले दो पदक वितरण समारोह हुए। यह अजीब स्थिति थी। ’’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें