फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITTF Rankings: मनिका बत्रा एकल स्पर्धा की विश्व रैंकिंग में शीर्ष 50 में पहुंची, साथियान के साथ मिश्रित युगल में रचा इतिहास

Mon, 31 Jan 2022 10:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा पहली बार महिला एकल विश्व रैंकिंग में शीर्ष 50 में शामिल हो गई हैं। अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की नवीनतम रैंकिंग में उन्हें छह स्थान का फायदा हुआ है।
विज्ञापन
मनिका बत्रा और जी साथियान - फोटो : twitter@Media_SAI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा पहली बार महिला एकल विश्व रैंकिंग में शीर्ष 50 में शामिल हो गई हैं। अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की नवीनतम रैंकिंग में उन्हें छह स्थान का फायदा हुआ है। पुरुष एकल रैंकिंग में जी साथियान एक पायदान ऊपर 33वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि शरत कमल दो पायदान नीचे 34वें स्थान पर खिसक गए हैं।

विज्ञापन




मिश्रित युगल रैंकिंग में मनिका और साथियान की जोड़ी अब 11वें स्थान पर काबिज हो गई है। यह किसी भारतीय मिश्रित जोड़ी द्वारा हासिल की गई अब तक की सर्वोच्च विश्व रैंकिंग है। दोनों खिलाड़ियों ने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई टूर्नामेंट जीते हैं।
विज्ञापन



 
मनिका और अर्चना कामथ की महिला युगल रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। भारतीय जोड़ी चार स्थानों के सुधार के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें