फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटालियन ओपन : 12वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचे राफेल का सामना अब रेली से होगा

Sat, 15 May 2021 08:28 AM IST
प्रशांत कुमार स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

वर्ल्ड नंबर वन टेनिस स्टार राफेल नडाल 10वीं ट्रॉफी रोम में जीतने से दो कदम दूर हैं। वह कभी अंतिम चार में हारे नहीं हैं । हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए जमकर पसीना बहाना पड़ा । तीन हार के बाद ज्वेरेव से जीते नडाल
विज्ञापन
राफेल नडाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने आखिरकार जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ हार का तिलिस्म तोड़ ही दिया। दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी नडाल ने इटालियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में दो घंटे तक चले मुकाबले में ज्वेरेव को 6-3, 6-4 से पराजित किया। इसके साथ ही नडाल ने पिछले हफ्ते मैड्रिड ओपन के अंतिम आठ में ही ज्वेरेव के हाथों मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया। ज्वेरेव के खिलाफ लगातार तीन मैच हारने के बाद नडाल ने यह जीत दर्ज की। नडाल की यह ज्वेरेव पर नौ मैचों मेें छठी जीत है। रिकॉर्ड 12वीं बार यहां सेमीफाइनल में पहुंचे 34 वर्षीय नडाल का सामना शनिवार को रेली ओपेल्का से होगा, जिन्होंने अर्जेंटीना के क्वालिफायर फेडरिको डेलबोनिस को 7-5, 7-6 से मात दी। 

विज्ञापन


अंतिम चार में कभी हारे नहीं हैं नडाल
पिछले 11 सेमीफाइनल में से नडाल कभी हारे नहीं हैं। नौ बार के चैंपियन नडाल अब नोवाक जोकोविच के रिकॉर्ड 36 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने की बराबरी से दो कदम दूर है। अब उनकी निगाह चौथी बार एक टूर्नामेंट दस यह उससे अधिक बार जीतने पर है। उन्होंने 13 बार फ्रेंच ओपन, 12 बार बार्सिलोना ओपन और 11 बार मोंटे कार्लो की ट्रॉफी जीती है।   

प्लिस्कोवा के सामने मार्टिक 
दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी कैरोलिना प्लिस्कोवा ने लातविया की जेलेना ओस्तापेंको को तीन सेट के मुकाबले में 4-6, 7-5, 7-6 से शिकस्त देकर अंतिम चार में जगह बनाई। चेक गणराज्य की खिलाड़ी प्लिस्कोवा की टक्कर अब सर्बिया की पेट्रा मार्टिक से होगी। मार्टिक ने अमेरिका की जेसिका पेगुला को 7-5, 6-4 से बाहर का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें