टोक्यो में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण आपात स्थिति लागू है। जापान में हुई रायशुमारी में भी अधिकांश लोगों की राय थी कि 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होने वाले इन खेलों को रद्द कर दिया जाए।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के प्रवक्ता मार्क एडम्स ने इन आशंकाओं को खारिज किया है कि जापान की जनता की राय नकारात्मक होने से टोक्यो ओलंपिक रद्द होंगे। वहीं आईओसी की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदर्शनकारियों ने बाधा डाली। आखिरी सवाल से पहले स्क्रीन पर एक प्रदर्शनकाली काला और सफेद बैनर लेकर ओलंपिक का विरोध करता नजर आया। उसने कहा, कोई ओलंपिक नहीं होंगे। कहीं नहीं होंगे। ना लॉस एंजिलिस में और ना ही टोक्यो में। इसके बाद लाइन काट दी गई। एडम्स ने इस बाधा को तूल नहीं देते हुए कहा कि आईओसी अध्यक्ष बाक मौजूद होते तो यह स्टंट और रोचक होता।
विज्ञापन
टोक्यो में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण आपात स्थिति लागू है। जापान में हुई रायशुमारी में भी अधिकांश लोगों की राय थी कि 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होने वाले इन खेलों को रद्द कर दिया जाए। एडम्स ने कहा, हम जनता की राय सुनते हैं लेकिन उसके आधार पर फैसला नहीं लेते। खेल होंगे और होकर रहेंगे। एडम्स आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक की नुमाइंदगी कर रहे थे जिनकी अगले सप्ताह होने वाली जापान यात्रा रद्द कर दी गई है।