काहिरा में इस वक्त आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत समेत कई अन्य देशों के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। फिलहाल भारतीय निशानेबाजी टीम के शॉटगन कोच कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) की तरफ से बताया गया है कि कोच काहिरा पहुंचने के बाद कोविड-19 पॉजिटिव मिले, इसके बाद उन्होंने पृथकवास में भेज दिया गया।
भारतीय दल के सभी सदस्यों के काहिरा पहुंचने पर जांच की गई थी, इसमें कोच को छोड़कर बाकी के खिलाड़ियों का रिपोर्ट नेगेटिव आई। कोच फिलहाल स्वास्थ्य टीम की निगरानी में हैं और एक-दो दिन में उनकी दोबारा जांच होगी।
बता दें कि मिस्त्र की राजधानी काहिरा में 22 फरवरी से पांच मार्च तक शॉटगन वर्ल्ड कप खेला का आयोजन हो रहा है। इसमें आयोजकों द्वारा बनाए गए नियम के मुताबिक सभी टीमों को हर 72 घंटे में कोरोना की जांच करवानी है।
इस टूर्नामेंट में फिलहाल भारत ने एक कांस्य पदक हासिल किया है और सातवें स्थान पर है। भारतीय पुरुष स्कीट टीम ने यहां सेमीफाइनल में कजाकिस्तान को 6-2 से हराकर पदक हासिल किया।