फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरानी दिग्गज की भविष्यवाणी ओलंपिक चैंपियन होंगे बजरंग

Thu, 23 Aug 2018 10:10 PM IST
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, जकार्ता
विज्ञापन
BAJRANG PUNIA
विज्ञापन

ईरान में पहलवान रसूल खादेम और उनका परिवार वहां के लोगों की आंखों का तारा है। हो भी क्यों नहीं इस परिवार ने देश को गोल्ड समेत चार ओलंपिक पदक तीन विश्व खिताब जो दिलाए हैं। पहले पिता मुहम्मद खादेम ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत जीता और उसके बाद अपने बेटों रसूल खादेम और आमिर रेजा खादेम को वर्ल्ड चैंपियन बनाया। रसूल आज जहां ईरानी कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं तो आमिर रेजा वहां की संसद के सांसद बन चुके हैं। 

विज्ञापन


दो बार के वर्ल्ड चैंपियनए  अटलांटा ओलंपिक में गोल्ड और बार्सिलोना ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले रसूल को महान पहलवान का दर्जा हासिल हैए  लेकिन यह दिग्गज जकार्ता में गोल्ड जीतने वाले बजरंग का जबरदस्त प्रशंसक बन गया है। खादेम यहां तक भविष्यवाणी कर डाली कि दुनिया को बजरंग से संभलकर रहने की जरूरत है। यह पहलवान ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने की कूवत रखता है।

पांच बार के एशियाई चैंपियन खादेम अमर उजाला से कहते हैं कि बजरंग को संभालकर रखने की जरूरत है। उन्हें लगता है यह पहलवान ओलंपिक में पदक या फिर गोल्ड जरूर जीतेगा। खादेम की नजरों में भारत के पास अच्छे पहलवान हैं, लेकिन इन सब में बजरंग सबसे हटकर हैं। उनकी तेजी और आक्र्तमण खादेम को प्रभावित करते हैं। हिरोशिमा एशियाड में गोल्ड अपने भाई आमिर के साथ गोल्ड जीतने वाले खादेम खुलासा करते हैं कि वह सुशील कुमार के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उनका मानना है कि यह पहलवान अभी खत्म नहीं हुआ है। उसमें वापसी करने की क्षमता हैए लेकिन बजरंग की बात अलग है। पूरा ईरानी दल इस पहलवान से बहुत प्रभावित है।
विज्ञापन


कोच करीमी को भेजने को तैयार पर नहीं आया प्रस्ताव
खादेम भारतीय कुश्ती की मदद करने को भी तैयार हैं। भारतीय कुश्ती संघ (डब्लूएफआई) के कहने पर वह रियो ओलंपिक टीम में ईरान फ्रीस्टाल कुश्ती टीम के कोच हुसैन करीमी को भारत का कोच बनाने को तैयार हो गए। कुश्ती संघ ने भी इच्छा जताईए लेकिन अब तक उनके करार पर हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। खादेम खुलासा करते हैं कि अब तक उन्हें डब्लूएफआई से करीमी को बुलाने का कोई अंतिम प्रस्ताव नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें